CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण बन रहा विवाह समारोह, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से लोगों को कोरोना से बचाने किया जा रहा प्रयास

 जिले में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण बन रहा विवाह समारोह, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से लोगों को कोरोना से बचाने किया जा रहा प्रयास
Share

कोण्डागांव। आज कलेक्टर सह टास्क फोर्स अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

इस बैठक में टास्क फोर्स के सदस्यों ने सभी विकासखण्डों के नोडल अधिकारियों से कोरोना संक्रमण के कारणों के संबंध में विश्लेषण किया गया। इस दौरान टास्क फोर्स के सदस्यों से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य में सटीकता और तत्परता लाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई । 

इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को किसी मरीज के पॉजिटिव पाए जाने पर उससे निजी तौर पर संपर्क कर उससे कोरोना के उन तक पहुंचने के कारण की जांच करने के लिए निर्देश दिए। जिसके लिए जिला प्रशासन से नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रश्नावली का निर्माण किया गया है। इस प्रश्नावली का प्रयोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए जाने वाले दलों से किया जाएगा।

जिला प्रशासन का यह प्रयास रहा है कि कोरोना के कारणों की तह तक पहुंच संक्रमण फैलाने वाले कारकों को जानकर कोरोना फैलाने से रोका जाए। इसके लिए प्रतिदिन स्वास्थ विभाग से प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना को रोकने के लिए एक कांटेक्ट ट्रेसिंग, वैक्सीनेशन एवं एक्टिव सर्विलांस पर जोर देना होगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग से कराए गए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के अनुसार पाया गया कि 3 मई को संक्रमित पाए गए मरीजों में 31 प्रतिशत मरीज केवल विवाह समारोह में सम्मिलित होने की वजह से संक्रमित हुए थे। जो कि सभी कारणों में सर्वाधिक था। इसके पश्चात प्राथमिक संपर्क में आने से 30 प्रतिशत, दुकानों और बाजारों , हॉस्पिटलों से 12 प्रतिशत, द्वितीयक कांटेक्ट से 13 प्रतिशत, यात्रा के कारण 2 प्रतिशत, 1.6 प्रतिशत मृत्यु संस्कारों में जाने से और 7 प्रतिशत लोगों में कोरोना का कारण अज्ञात रहा। इस प्रकार आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन से लोगों को विवाह संस्कारों में ना जाने की अपील की है। केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही विवाह और मृत्यु संस्कारों में जाएं।
 


Share

Leave a Reply