विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित किया,दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
रायपुर: विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दहेज के लिए परेशान करने की रिपोर्ट तिल्दा-नेवरा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ताराशिव चिचोली जिला रायपुर निवासी श्रीमती नम्रता वर्मा 29 वर्ष पति विकास वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व वार्ड क्रमांक 14 नयापारा ग्राम टेकारी थाना विधानसभा में विकास वर्मा से हुआ था।
शादी के कुछ दिन बाद ही सास व ननद दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे तथा पति शराबी था व सास,ननद की बातों में आकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था तथा विवाह में हुए 10 लाख खर्च उससे मांग करते थे। पीडि़ता को मायके जाने एवं फोन पर बात करने उसके साथ मारपीट किया जाता था। शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त होने की वजह से कमजोर हो गई।
जिसका असर गर्भ के दौरान उसके बच्चे पर पड़ा इसके बच्चे का बाये हाथ की उंगलिया विकसित नही हो पाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति विकास वर्मा ,सास श्रीमती लता वर्मा एवं उसके दो ननद कु.तृप्ति वर्मा,कु.तनुजा वर्मा के खिलाफ 34,498 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




