विवाहिता ने की खुदकुशी, पति सहित चार गिरफ्तार
कवर्धा, ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आज मृतका के पति और उसके सास-ससुर, डेढ़ सास को गिरफ्तार किया है।
कोरोना अपडेट 18 नवम्बर: प्रदेश में आज फिर रायपुर जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना पाण्डाराई के मर्ग क्रमांक 37/21 धारा 174 जाफौ की डायरी थाना सकरी जिला बिलासपुर से प्राप्त होने पर मर्ग जांच दौरान मृतिका के मायके पक्ष के कथनो के आधार पर मृतिका वर्षा यादव को मृतिका के पति दिलीप यादव, ससुर मुकुतराम यादव, सास पुनिता बाई, डेढ़ सास दीपा बाई यादव के द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित करने से 07 नवंबर को कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज दौरान 11 नवंबर को बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु होने से मृतिका के पति, सास, ससुर, डेढ़ सास के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/21 धारा 306, 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सुशील मलिक द्वारा आरोपी दिलीप पिता मुकुतराम यादव 21 साल, मुकुतराम यादव पिता खेलन यादव 42 साल, श्रीमति पुनिता यादव पति मुकुतराम यादव 41 साल सभी निवासी रूसे, श्रीमति दीपा यादव पति सुखदेव यादव 22 साल साकिन कुसुमघटा थाना बोड़ला को विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।




