BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज शाम तक गृहग्राम पहुंचेगा शहीद गणेश कुंजम का पार्थिव शरीर, पढ़ें पूरी खबर

आज शाम तक गृहग्राम पहुंचेगा शहीद गणेश कुंजम का पार्थिव शरीर, पढ़ें पूरी खबर
Share

कांकेर | बस्तर संभाग के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए कांकेर के वीर सपूत गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर आज आईएएफ के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगा, जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित गिधाली लाया जाएगा।

गणेश कुंजाम के बॉर्डर पर शहीद होने की खबर लगने के बाद से पूरे परिवार का बुरा हाल है, बुजुर्ग माता-पिता समेत पूरा गांव अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहा है। गणेश की शहादत की खबर मंगलवार शाम सेना के द्वारा उनके परिजनों को फोन पर दी गई थी, जिसके बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग और उनके परिजनों को इस बात पर गर्व भी है कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। शहीद गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर 01 बजे रायपुर पहुंचेगा, जहां श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहग्राम भेजा जाएगा। शहीद जवान गणेश कुंजाम के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन तैयारी में जुटी है। 
 


Share

Leave a Reply