नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चीनी सेना से लोहा लेते छत्तीसगढ़ का जवान हुआ शहीद, गृह ग्राम में शोक की लहर, पार्थिव शरीर को लाया जाएगा गृह ग्राम

चीनी सेना से लोहा लेते छत्तीसगढ़ का जवान हुआ शहीद, गृह ग्राम में शोक की लहर, पार्थिव शरीर को लाया जाएगा गृह ग्राम
Share

कांकेर | बस्तर संभाग के कांकेर जिले का एक जवान भारत-चीन सीमा पर सोमवार की रात हुई झड़प में 20 जवान शहीद हो गए इसमें कांकेर के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी जवान गणेश कुंजाम इस झड़प में शहीद हो गये हैं। मंगलवार की शाम सेना ने फोन पर गणेश के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में सेना के जवानों के शहीद होने की खबर आई, जिसमें कांकेर जिले का जवान गणेश कुंजाम भी शामिल है। हालांकि प्रशासन और पुलिस को अब तक जवान के शहीद होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कांकेर पुलिस ने जवान के गांव के लिए टीम रवाना कर दिया है, ताकि सेना से आए फोन के बारे में जानकारी ली जा सके। 

शहीद गणेश के चाचा ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें फोन से गणेश की शहीद होने की जानकारी मिली। उन्होने बताया कि शहीद गणेश कुंजाम ने 2011 में सेना ज्वाइन की थी। एक महीने पहले ही उसकी चीन बॉर्डर पर तैनाती हुई थी। शहीद गणेश की दो बहनों का एकलौता भाई था। शहादत की खबर के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का बुरा हाल है। 

 
 


Share

Leave a Reply