नोवल कोरोना वायरस के नाम पर दस का मास्क बिक रहा 30 रुपये में, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। विश्व देश एवं प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी देशों, प्रदेशों की सरकार जहां मास्क का वितरण निशुल्क कर रही हैं वहीं खम्हारडीह स्थित शिव ओम मेडिकल स्टोर द्वारा चेहरे में पहने जाने वाला मास्क 10 रुपये का 30 रुपये में बेचा जा रहा है। उक्त मामले में प्रतिनिधि को मिली जानकारी के अनुसार ग्राहक द्वारा इस संबंध में जब दस रुपये का मास्क 20 रुपये अधिक लेने पर आपत्ति की गई तब मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा कि मास्क का शार्टेज हो गया है। वे उपलब्ध करा रहे हैं। क्योंकि वे नहीं चाहते वायरस का प्रभाव किसी भी व्यक्ति को संक्रमित करे। इसी तरह सेनीटाइजेशन से संबंधित सामाग्री भी शहर के अनेक मेडिकल स्टोरों में अधिक दाम लेकर बेची जा रही है। ज्ञातव्य है कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश का स्वास्थ्य अमला केंद्र सरकार के निर्देश पर जहां लोगों को जनजागरूकता अभियान के जरिए सचेत कर रहा है। वहीं पर कुछ मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा अभियान की आड़ में मुनाफाखोरी कर उपभोक्ताओं को खुलेआम लूटा जा रहा है। इस पर डॉक्टर चंद्रमणी तिवारी डॉ.योगेश चंद्र मिश्रा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव से बीमारी की आड़ में लूटने वाले मेडिकल स्टोर्स संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।




