CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

टीकाकरण केंद्रो में भारी भीड़ संक्रमण को बढ़ावा, जनता के जान के साथ खिलवाड़-अमित जोगी

 टीकाकरण केंद्रो में भारी भीड़ संक्रमण को बढ़ावा, जनता के जान के साथ खिलवाड़-अमित जोगी
Share

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी  ने 18- 44 वर्ष आयु वर्गों के  बीरगांव स्थित आडवाणी स्कूल टीकाकरण केंद्र में कतार में लगकर अपनी बारी आने के बाद टीका लगवाया। इस दौरान टीकाकरण केंद्र की अव्यवस्था, कोरोना  संक्रमण को बढ़ावा देने वाली लगभग 4000 लोगों की भीड़ और लंबी लाइन पर चिंता व्यक्त की।

अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार एक तरफ तो ऐसे समय में शराब की ऑनलाइन सेवा देना चाहती है जब छत्तीसगढ़ को दवा और दुआ की जरूरत है, लोग बेड, वेंटिलेटर इंजेक्शन , दवा  के लिए तरस रहे हैं कोरोना संक्रमण ने 10,000 से ज्यादा लोगो को लील चुका है। वहीं दूसरी तरफ  जीवन रक्षक वैक्सीन को लगाने के लिए ऑनलाईन पंजीयन के बजाय जनता को  टीकाकरण केंद्र में भौतिक रूप से उपस्थित होकर लाइन लगाने की जरूरत पड़ रही है जो उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है।

अमित जोगी ने सरकार की जनविरोधी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा इन्हें कोरोना मरीजों से ज्यादा  शराबियों की चिंता है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। अच्छा होता सरकार कोरोनाकाल मे पूर्ण शराब बंदी कर देती। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था करती।


Share

Leave a Reply