CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चेक का क्लोन बनाकर बैंक से धोखाधड़ी करने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

चेक का क्लोन बनाकर बैंक से धोखाधड़ी करने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बैंक के चेक का क्लोन तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के एक बड़े मामले का खुलासा गुरुवार 3 जुन 2021 को किया है। एसएसपी अजय यादव ने मीडिया को बताया कि रायपुर शहर के आमानाका स्थित केनर बैंक में चेक क्लोन तैयार कर 3.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी। इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि इस मामले में केनरा बैंक के मैनेजर की भी सहभागिता है,। मैनेजर ने 10 लाख रुपए की लालच में इस फ्राड गैंग को सहयोग किया और करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े में साथ दिया। एसएसपी यादव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले को पुलिस ने धर दबोचा है। सुहास का एक गैंग है, जिसका लीडर वह खुद है। इस गैंग के अन्य सदस्यों में शमीम, रमेश और एजाज नाम के तीन और सदस्यों का भी खुलासा किया गया है, लेकिन ये तीनों फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं इस पूरे मामले में केनरा बैंक मैनेजर की संलिप्तता भी सामने आई है। इस काले कारनामे को अंजाम देने के लिए आमानाका केनरा बैंक शाखा के मैनेजर ने इन धोखेबाजों को प्रश्रय दिया और सरकारी चेक की क्लोनिंग करने में मदद की। इसके साथ ही धोखे से 3.60 करोड़ रुपए की राशि आहरण में मदद की, जिसके बदले मैनेजर ने 10 लाख रुपए भी लिए थे। पुलिस ने मैनेजर को भी आरोपी बनाए जाने की बात कही है।



Share

Leave a Reply