26 मई दोपहर 12 बजे सूर्य सीधे सिर पर होगा, लेकिन नहीं बनेगी परछाई
महासमुंद। शहर में 26 मई दोपहर 12 बजे सूर्य 90 डिग्री पर सीध सिर पर होगा । इस दौरान किसी भी चीज की परछाई नहीं बनेगी । यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसे आम तौर पर साल के केवल दो बार देखा जाता है । इस दौरान किसी भी वस्तु की परछाई नहीं दिखती है । यह तब होता है, जब आकाश में सूर्य अपने चरम पर होता है । इस दौरान किसी भी प्राणी या वस्तु की छाया नहीं बनती है । विज्ञान परिषद के जिला संयोजक जगदीश सिन्हा ने बताया कि ऐसा दो बार होता जब सूर्य दोपहर में धरती से 90 डिग्री के कोण पर सीधे ऊपर होता है । यह घटना ठीक दोपहर 12 बजे होगी । दो तीन मिनट तक होगी । इसे देखने के लिए उपकरणों की आवश्यकता नहीं है । समतल जमीन पर किसी भी बोतल, पानी की टंकी यसा इसी तरह की अन्य वस्तुओं को रखकर इसे देखा जा सकता है । साल में दो बार होने वाली यह घटना जिले में 26 मई और उसके बाद 20 जुलाई को होगी।
इसलिए होती है यह घटना-यह घटना तब होहती है जब पृथ्वी सूर्य का चक्कर काटते हुए 23.5 डिग्री के कोण पर झुुकी होती है । इस समय सूर्य का स्थान पृथ्वी के मूमध्य रेखा के 23.5 उत्तर से 23.5 दक्षिण तक जाता है । इस दौरान वे सभी स्थान जिनका अक्षांश सूर्य और भूमध्य रेखा के बीच के कोण के बराबर होता है, वहां शून्य छाया दिनों का अनुभव किया जाएगा । 21 दिसंबर से 21 जून के बीच (उत्तरायण) में कर्क रेखा और दक्षिण में मकर रेखा (दक्षियान) की ओर से सूर्य की गति के दौरान शून्य छाया दिवस पड़ता है । दो दिनों के बीच कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के स्थान विशिष्ट दिनों में शून्य छाया दिवस देखते हैं ।
नजर नहीं आएगी परछाई-जिला विज्ञान परिषद के जिला संयोजक ने बताया कि यह खगोलीय घटना है । इस दिन सूर्य दोपहर में जब ठीक सिर पर होगा पर किसी भी चीज की परछाई नहीं बनेगी । बाकी दिनों में किसी भी वस्तु के सीधा रखने या आदमी के सीधे खड़े होने पर परछाई बनती है । 26 मई को दोपहर कुछ मिनट के लिए ोसा समय आएगा जब परछाई नहीं बनेगी ।




