BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Share

रायपुरछात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया।

जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं। सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

 

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ डहरिया ने स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल जी को याद करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के साथ सामाजिक क्षेत्र और खिलाड़ियों के साथ खेल के प्रोत्साहन में भी योगदान देते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्व. श्री मोतीलाल वोरा, श्री अहमद पटेल को नमन किया। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभा सामने आती है और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री प्रवीण जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आयोजनकर्ता उपस्थित थे।




Share

Leave a Reply