पेट्रोल-डीजल की महंगाई के ख़िलाफ़ महापौर ढेबर ने बोला हल्ला
रायपुर। देश में लगातार महंगी हो रही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के विरोध में महापौर एजाज ढेबर ने बैलगाड़ी की सवारी की। महापौर ढेबर अपने निवास स्थान से नगर निगम रायपुर मुख्यालय तक `बैलगाड़ी की सवारी` की। इस अवसर पर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्यगण एवं निगम पार्षदगण मौजूद रहे।




