कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने महापौर ने अभिभावको से की ये अपील
रायपुर, कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बच्चों को बचाने के लिए रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी के समस्त अभिभावको से बच्चों का विशेष ख्याल रखते हुए बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकालने की अपील की है। महापौर के अतिरिक्त सभापति प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे ने भी नागरिको से अनुरोध किया है कि मास्क ही बचाव है, इसलिए बच्चों को बाहर ले जाने से पहले मास्क पहनाये।
महापौर श्री ढेबर ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानीवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि कोविड 19 महामारी का रूप ले चुकी है। विशेषज्ञ के अनुसार आने वाली संभावित तीसरी लहर में बच्चो को संक्रमण का खतरा है अथवा नहीं पूर्ण प्रामाणिक नहीं है, लेकिन बचाव के लिये अभी से उपाय करना विशेषज्ञ के सुझाव अनुसार आवश्यक है। उन्होंने राजधानीवासी सभी बच्चों के अभिभावको एवं आमजनों से अनुरोध किया है कि बच्चों को मास्क लगाने के लिये प्रेरित करें। अभिभावक अपने बच्चों को घर पर सुरक्षित रखे। अभिभावक द्वारा बाहर से लायी गयी वस्तुओं को बच्चों को बिना सेनेटाईज करें हाथ न लगाने देवें। अभिभावक जब बाहर से घर आये तब भी मास्क लगाकर घर में प्रवेश करें एवं तत्काल नहाये एवं लायी गयी वस्तुओं को सेनेटाईज करें और अपने चश्में, मोबाईल, पर्स को भी सेनेटाईज करें। सदी, खांसी, बुखार, पतली दस्त, श्वास लेने में तकलीफ उपरोक्त में से कोई भी लक्षण होने पर बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर जाए और कोविड टेस्ट करायेे। अपने मने से या नीम-हकीम से उपचार करवाने से बचें। भीड़-भाड़ वाले स्थल पर जाने से बचें एवं कोविड व्यवहार का पालन अनिवार्य रूप से करें। बंद कमरें/ रूम में अन्य लोगो से साथ लंबे समय तक बैठने से बचें एवं हवा का प्रवाह वेंटीलेशन पर ध्यान दें।




