BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महापौर मीनल चौबे नें किया बूढ़ा तालाब पाथवे का निरीक्षण,पर्यटन विभाग नें कर दिया बर्बाद -महापौर!

महापौर मीनल चौबे नें किया बूढ़ा तालाब पाथवे का निरीक्षण,पर्यटन विभाग नें कर दिया बर्बाद -महापौर!
Share

 रायपुर :- नगर निगम के महापौर मीनल चौबे ने आज बूढ़ा तालाब का दौरा किया और वहां चल रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने तालाब के फुटपाथ पर लोहे के बड़े बड़े कंटेनरों को लगाकर बनाए जा रहे चौपाटी पर कड़ी नाराजगी जताई। महापौर के साथ इस निरीक्षण में नगर निगम आयुक्त भी शामिल थे।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस तरह के निर्माण कार्य से तालाब के प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों संस्थाओं ने मिलकर बूढ़ा तालाब को बर्बाद करने का काम किया है। महापौर ने पर्यटन मंडल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “पर्यटन मंडल धरोहर को संभालने के लिए होता है, न कि उसे नष्ट करने के लिए।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तालाब के परिक्रमा पथ पर लोहे के कंटेनर लगाकर चौपाटी बनाई जा रही है, जो लोगों के चलने-टहलने के लिए एक प्रमुख स्थान है। इस निर्माण से न केवल तालाब का सौंदर्य बिगड़ेगा, बल्कि नागरिकों की शांति भी प्रभावित होगी।

महापौर ने तत्काल निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए और कहा कि चौपाटी के निर्माण को हर स्तर पर रोका जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल के अधिकारियों को इस कार्य को तुरंत बंद करने के लिए आदेश दिया जाएगा।

महापौर की इस सख्त प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया कि वे तालाब की धरोहर को संरक्षित रखने के लिए किसी भी प्रकार के समझौते के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आगे की कार्रवाई की योजना बनाई है।और साफतौर पर कहना है की इस निर्माण को रोकने जिस स्तर पर जाना होगा जायेंगे!



Share

Leave a Reply