CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हरी झंडी दिखाकर महापौर-विधायकों ने किया `टीका तुंहर द्वार कार्यक्रम` का शुभारंभ

हरी झंडी दिखाकर महापौर-विधायकों ने किया `टीका तुंहर द्वार कार्यक्रम` का शुभारंभ
Share

रायपुर | कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए ‘’टीका तुंहर द्वार’’ अभियान के शुरू किया है । इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया गया है ।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की चार टीमों को विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, विधायक उत्तर कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर ने हरी झंडी दिखाकर कोविड टीकाकरण महा अभियान “टीका तुंहर द्वार” का शुभारंभ किया। इस अवसर कलेक्टर सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल के साथ-साथ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष वर्मा और सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
“टीका तुंहर द्वार” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया: “कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल करते हुए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए टीका तुंहर द्वार कार्यक्रम को महा अभियान के रूप में चलाने का निर्णय लिया है” ।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए चार टीमें बनाई गई है । जिसमें चार से पांच सदस्य होगें । टीम मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं एएनएम इनमें सदस्य के रूप में होगें । जो रायपुर नगर निगम के 10 जोन के 70 वार्ड में टीकाकरण करेंगी । यह कार्यक्रम 28 जून तक चलाया जाएगा । युक्तिका रजक 7828040046, तरुण 8223018724, ममता साहू 6267654466, मोहित कुमार 7000192593 अपनी अपनी टीम का नेतृत्व करेगें । साथ ही इस दौरान टीमों द्वारा टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सीख भी दी जायेगी | जैसे शारीरिक दूरी बनाए रखना मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना एवं निश्चित समय उपरांत हाथों को साबुन से धोना आवश्यक है।


टीका लगवाने के बाद हो सकता है हल्का बुखार
टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा। कोरोना हो सकता है लेकिन यह गंभीर नहीं होगा । इसलिए टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करना अति महत्वपूर्ण है संभावित तीसरी लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरुआत करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए। फिर गांव-मुहल्ला और समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।



Share

Leave a Reply