CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई : सीएम विष्णुदेव साय

 प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई : सीएम विष्णुदेव साय
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी दिवस पर बड़ी घोषणा की है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब हिंदी में पढ़ाई होगी। हिंदी भाषी क्षेत्रों के छात्रों की सहूलियत के लिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी भाषा में होगी। प्रदेश चिकित्सा महाविद्यालयों में इस वर्ष से ही एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में हो इसे लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिया था वह हिंदी के विकास में अहम है। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में हम प्राथमिकता से काम कर रहे हैं। सरकार का सभी काम-काज हिंदी में हो इस पर जोर दिया जा रहा है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होने से ग्रामीण छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी। डॉक्टर्स और मरीजों के बीच इससे संवाद भी अच्छा होगा। अंग्रेजी का डर भी खत्म होगा।



Share

Leave a Reply