CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

3 दिन मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : जारी हुआ आदेश… बिक्री करते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई...जानिये किस दिन बंद रहेगी शॉप

3 दिन मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : जारी हुआ आदेश… बिक्री करते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई...जानिये किस दिन बंद रहेगी शॉप
Share

 रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेटीचंड पर्व 10 अप्रैल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रैल 2024 बुधवार और महावीर जयंती पर्व 21 अप्रैल 2024 रविवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है।

ये तीनों पर्व पर किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी। इन तीनों पर्व पर रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।



Share

Leave a Reply