मेडिकल व्यवसायी की झाड़ियों में मिली अधजली लाश, पुलिस जांच में जुटी…
राजनांदगांव। जिले के रेलवे माल डिपो के पास झाड़ियों में मेडिकल व्यवसायी की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का पता लगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Rajnandgaon Crime : पुलिस ने बताया कि व्यवसायी की मौत किन परिस्थितियों में की, इसकी जांच शुरू कर दी है। उसने आत्महत्या की या उसकी मौत का कोई और कारण है। घटना स्थल की जांच के लिए दुर्ग से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
Rajnandgaon Crime : पुलिस द्वारा पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम अवि खंडेलवाल 32 वर्ष है, जो रामाधीन मार्ग का रहने वाला है। कल दोपहर वह बांधाबाजार स्थित अपने राईस मिल से घर के लिए निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। जिन परिस्थितियों में यह घटना घटी, उन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।




