सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को सौपा ज्ञापन | कोरोना के चलते यूजीसी के आदेशानुसार सितम्बर 2020 तक विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को संपन्न करा अक्टूबर 2020 तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए है | जिसके चलते स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो पाई है | छात्रों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से निवेदन की है कि उन्हें सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु सम्मिलित किया जाये |
देखे ज्ञापन-






