BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

व्यापारी परिवार ने युवक को बनाया बंदी और की मारपीट, जाने क्या है पूरा मामला

व्यापारी परिवार ने युवक को बनाया बंदी और की मारपीट, जाने क्या है पूरा मामला
Share

दल्लीराजहरा। नगर के एक व्यापारी परिवार के चार भाइयों एवं उनके दो पुत्रों द्वारा एक युवक को घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई मामला आपसी लेनदन का बताया जा रहा है। इस संबंध में राजहरा थाना टीआई टीएस पट्टाबी ने बताया कि वार्ड नंबर 27 में रहने वाला युवक उल्हास देवांगन 21 वर्ष की दोस्ती विकास मित्तल नामक युवक से थी जिससे उसने 3000 उधार लिए थे इस रुपए को लौटाने के लिए उल्लास देवांगन 9 मार्च को गुप्ता चौक से विकास की दुकान की तरफ जा रहा था उल्लास के साथ उसका मित्र चुंम्मन भी था। दुकान के समीप पहुंचते ही विकास मित्तल ने उसके साथ गाली गलौज की साथ ही धक्का-मुक्की भी किया। विकास मित्तल ने उल्लास को पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया जहां एक कमरे में उसके साथ मनोज मित्तल दीपक मित्तल प्रहलाद मित्तल एवं विजय मित्तल सहित स्वयं विकास एवं संयम मित्तल ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके पास रखे?5000 को छीन लिया तथा उसके मोबाइल को तोड़ दिया। यह घटना रात के 9:30 -10:00 बजे के आसपास की थी जब उल्हास दुकान के अंदर से बाहर नहीं आया तब उसके मित्र चुम्मन ने घर आकर उसके परिजनों को खबर दी जिससे मोहल्ले वासी एवं उसके परिवार वाले मित्तल की दुकान के पास आकर उल्लास के बारे में पूछताछ किए लेकिन मित्तल परिवार ने कहा उल्लास चला गया है। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ इक_ी हो गई थी तथा उत्तेजना में थी भीड़ किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दें इस बात को देखते हुए सीएसपी शेख अलीम खान एवं थाना प्रभारी पीएस पट्टाबी ने अपनी सूझबूझ के साथ भीड़ को वहां से हटाया।

पुलिस द्वारा मित्तल के घर की एवं दुकान की तलाशी ली गई जहां ऊपर के एक कमरे में उल्लास देवांगन को बंद करके रखा गया था जिसे पुलिस ने कमरे को खुलवा कर उसे बाहर निकाला ,उस दौरान उल्लास के शरीर पर कपड़ा नहीं था पुलिस के जवानों ने युवक को घर से बाहर निकाला। इधर मित्तल परिवार के युवकों ने कहा कि उल्लास देवांगन चोरी करने के नियत से आया था हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी सिर्फ अपने बचाव के लिए ऐसा कहा गया।

पुलिस ने मौके पर उपस्थित दीपक मित्तल, विजय मित्तल एवं विकास मित्तल को पकड़कर थाने ले गए शेष आरोपी मनोज मित्तल, प्रहलाद मित्तल एवं संयम मित्तल किसी तरह मौका निकाल कर भाग खड़े हुए जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीडि़त पक्ष उल्हास देवांगन ने राजहरा पुलिस को पूरी घटना की जानकारी क्रमवार दी जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 365 ,368, 323, 395, 342 ,506 एवं 294 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी दीपक मित्तल एवं विजय मित्तल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Share

Leave a Reply