मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिनमें राजिम में 08 से.मी., शिवरीनारायण, महासमुंद, देवभोग व पिथौरा में 05-05 सेमी., रायगढ़ व बागबाहरा मेें 04-04 सेमी., मैनपुर, तमनार, तपकरा, कटेकल्याण, बस्तर, गंडई, पुसौर, घरघोड़ा, सहसपुर लोहारा, पथरिया में 03-03 सेमी., गुरू, छुईखदान, भोपालपटनम, जनकपुर, थान खम्हरिया में 02-02 सेमी, उसूर, बलोदा, कसडोल, बालोद, सीतापुर, कुनकुरी, व कुआकोंडा में 01-01 तथा कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना जतायी है।




