CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एमआईसी सदस्य व पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल अनोखे अंदाज में मनाएंगे महापौर एजाज ढेबर का जन्मदिन

एमआईसी सदस्य व पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल अनोखे अंदाज में मनाएंगे महापौर एजाज ढेबर का जन्मदिन
Share

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड 43 में वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। श्री जितेंद्र अग्रवाल ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए महापौर एजाज ढेबर के जन्मदिन पर अपने वार्ड और शहर में तकरीबन 1000 नीम और पीपल सहित ऑक्सीजन युक्त पौधे बाटेंगे। यह अनोखा पहल महापौर श्री ढेबर के लिए भी यादगार साबित होने वाला है, जिसमें कोरोनकाल की आपात समय में पर्यावरण की रक्षा का संदेश के साथ ही जन्मदिन को आदर्श एवम सादगी पूर्ण ढंग से मनाने की नई परंपरा का आगाज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि , इस दौरान महापौर एजाज ढेबर को जन्मदिन के उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया जाएगा, श्री ढेबर पर्यावरण प्रेमी रहे हैं, उन्होंने अपने घरों में भी लगे पौधो को पानी देना कभी नही भूलते, उनका लक्ष्य राजधानी को हरा-भरा देखना है, इसलिए वे हरीतिमा मुहिम को लेकर कार्य करने वाली सामाजिक संगठनों को भी प्रोत्साहित करते रहते है।उन्होंने कहा कि उन्हें पौधा वितरण का कार्यक्रम महापौर एजाज ढेबर के पर्यावरण प्रेम के चलते सुझा और कोविड के इस संकटकाल में जन्मदिन नही मनाने का श्री ढेबर के निर्णय को नया रूप देने, उनके जन्मदिन को सादगी से भर देने के लिए भी 1000 नीम और पीपल सहित ऑक्सीजन युक्त पौधे वितरण का यह कार्यक्रम रखा गया। जिससे पर्यावरण भी ऑक्सीजन युक्त हो जाए और वर्तमान समय को देखते हुये इस संकट की घड़ी में पर्यावरण रक्षा का निहितार्थ भी सिद्ध हो सकें। 



Share

Leave a Reply