CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कवर्धा मामले में मंत्री अकबर ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- सख्ती से लें एक्शन...

कवर्धा मामले में मंत्री अकबर ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- सख्ती से लें एक्शन...
Share

रायपुर। कवर्धा की घटना को लेकर मंत्री मोहम्मद अकबर ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि कार्रवाई में किसी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि घटना के जिम्मेदार दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी समाज या पार्टी से संबंद रखते हों।

इसके साथ मंत्री अकबर ने सभी वर्ग से शान्ति व सौहार्द बनाने अपील की है। उन्होंने कहा कि निजी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि कवर्धा में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। मामले ने बाद में साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात है।

घटना की जानकारी लगते ही अकबर ने फौरन कलेक्टर, आईजी और एसपी से बात की। मंत्री अकबर ने अधिकारियों को साफ कहा कि इस मामले को ज़रा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बड़े अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजूद रहने और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे समय हालात पर नज़र बनाये रखी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से हर पल की रिपोर्ट देते रहने को कहा।


अकबर ने अधिकारियों से साफ कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा ना जाए चाहे वो किसी का भी करीबी हो या कितना ही रसूखदार हो। उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो।



Share

Leave a Reply