नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कोरिया में बच्चों को दवाई पिलाकर गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कोरिया में बच्चों को दवाई पिलाकर गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ
Share

रायपुर | नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को कोरिया जिले में बच्चों को दवाई पिलाकर गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं शिशु संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मंत्री डॉ. डहरिया अपने तीन दिवसीय प्रवास के तहत कोरिया पहुंचे थे। उन्होंने कोरिया कलेक्ट्रेट कार्यालय में नन्हें बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरप पिलाकर दोनों अभियानों की शुरूआत की। प्रदेश में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 8 जुलाई से 21 जुलाई तक और शिशु संरक्षण माह 14 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया का प्रकोप अधिक देखने को मिलता है। इससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित होते हैं।
     नगरीय प्रशासन मंत्री ने डायरिया से होने वाली मौतों की दर शून्य रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान के साथ ही इलाज की भी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत समुदाय व गांव स्तर पर घरों में ओ.आर.एस. का वितरण और ओ.आर.एस. एवं जिंक को बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जाय, ताकि ग्रामीण भी ऐसा जीवन रक्षक घोल बनाना सीख सके। उन्होंने कहा कि मितानिनों के माध्यम से लोगों को हाथ धुलाई का महत्व बताते हुए सही तरीके से हाथ धुलाने लोगों को जागरूक किया जाए।



Share

Leave a Reply