बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे मंत्री कवासी लखमा, पीड़ितों का जानेंगे हाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बता दें कि बस्तर संभाग में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सुकमा जिले में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है। तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी ख़तरे के निशान से ज्यादा है, शबरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
इधर बस्तर को हैदराबाद से जोड़ने वाली एनएच 30 में भी पानी भर हुआ है। कोंटा भद्राचलम के बीच कई जगह नेशनल हाइवे में पानी भरा हुआ है। एनएच में बीते 24 घंटे से आवागमन बंद है। सुकमा में मंत्री कवासी लखमा ने अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।




