BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : मंत्री शिव कुमार डहरिया का भी FACEBOOK एकाउंट हुआ हैक, मांगा जा रहा है आर्थिक सहयोग

BIG BREAKING : मंत्री शिव कुमार डहरिया का भी FACEBOOK एकाउंट हुआ हैक, मांगा जा रहा है आर्थिक सहयोग
Share

रायपुर राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया का फेसबुक एकाउंट हैक कर अज्ञात हैकर ने बकायदा समर्थकों व एफबी से जुड़े लोगों से आर्थिक सहयोग की मांग की है। इसकी जानकारी मिलते ही मंत्री श्री डहरिया ने मामले की शिकायत सायबर सेल से की है। 

पढ़ें : जिले में फिर सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने देह व्यापार के बुजुर्ग संचालक सहित 3 को किया गिरफ्तार 

राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया के सोशल मीडिया में हजारों फॉलोवर्स हैं। इसी बात का लाभ उठाते हुए अज्ञात हैकर ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया। बताया जाता है कि उनके एफबी एकाउंट के माध्यम से हैकर द्वारा समर्थकों व फॉलोवर्स से विभिन्न जनकल्याणकारी मदों में खुलकर मदद करने की अपील करते हुए आर्थिक सहयोग देने की बात लिखी है। इसकी जानकारी होते ही मंत्री श्री डहरिया ने मामले की शिकायत सायबर सेल से की है।
 
 
सायबर सेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री श्री डहरिया के एफबी एकाउंट को सील कर दिया है तथा मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी राजधानी के कई प्रतिष्ठित लोगों के सोशल मीडिया को इसी तरह से हैक कर आर्थिक मदद मांगने की शिकायत सामने आ चुकी है। ताजा मामले में अज्ञात हैकर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रदेश के मंत्री के ही सोशल मीडिया को हैक कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। अब देखने वाली बात है कि राजधानी पुलिस और सायबर सेल की टीम इस अज्ञात हैकर को कितनी जल्दी अपने गिरफ्त में लेता है। 
 


Share

Leave a Reply