BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने 12 गांवों के लिए विकास परियोजना का किया डिजिटल शुभारंभ

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने 12 गांवों के लिए विकास परियोजना का किया डिजिटल शुभारंभ
Share

रायपुरमहिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी स्थित निज निवास से बालोद जिले के 12 गांवों के लिए विकास परियोजना का डिजिटल शुभारंभ किया। परियोजना के तहत एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग से वृत्ति संस्था द्वारा 12 गांवों में समग्र विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। परियोजना का मुख्य लक्ष्य चयनित गांवों में लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ वित्तीय और विभिन्न व्यवसायिक कंपनी से संबंध स्थापित कर किसानों को सहयोग देना है।
श्रीमती भेंड़िया ने किसान परिवारों के सहयोग हेतु आगे आने के लिए एचडीएफसी बैक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास कार्यक्रम शुरू होने से किसान स्थानीय स्तर पर विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें उत्पादों के विक्रय के लिए बाजार की जानकारी और व्यवसायिक कंपनी से संपर्क स्थापित करने में सहयोग मिल सकेगा। ग्रामीण विकास के कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए श्रीमती भेंड़िया ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कहा जिससे ग्रामीण स्तर पर लोग आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर बालोद जिले की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित एचडीएफसी और वृत्ति संस्था के प्रतिनिधि डिजिटल प्लेटफार्म पर उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply