नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मंत्रीद्वय डॉ. शिव कुमार डहरिया और रविन्द्र चौबे ने तालाबों का किया अवलोकन, पढ़ें पूरी खबर

मंत्रीद्वय डॉ. शिव कुमार डहरिया और रविन्द्र चौबे ने तालाबों का किया अवलोकन, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और कृषि, जल संसाधन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार तालाब और शताब्दी नगर तालाबों का जायजा लिया। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि शहरों के सभी तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने तथा जल आवर्धन क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहतर योजना बनाकर तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर के तालाबों सहित प्रदेश के सभी 166 नगरीय निकाय क्षेत्रों के मृतप्राय तालाबों को पुर्नजीवित प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री सौरभ कुमार सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि जल संरक्षण महाअभियान के तहत राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब को मरीन ड्राइव के रूप में विकसित किया गया है। इसी तरह शहर के बूढ़ा तालाब, कटोरा तालाब, कंकाली तालाब के साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित तालबों के जलस्त्रोत को बढ़ाने और तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर सौर्न्दीयकरण और पुर्नाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। डॉ. डहनिया ने कहा कि निगम के अधिकारियों को ऐसे मृतप्रायः तालाबों को चिन्हांकित कर गहरीकरण और सौंदर्यीकरण करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।



Share

Leave a Reply