CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नाबालिक लड़के ने शादी का झांसा देकर 35 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिक लड़के ने शादी का झांसा देकर 35 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म
Share

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 35 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोप है कि अपचारी बालक ने पीड़िता से हजारों रुपये भी ले लिए हैं, जिसे वो वापस भी नहीं कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. दरअसल बगीचा थाना क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की थी कि सरगुजा जिले का एक 17 वर्षीय नाबालिग का उससे परिचय था. दोनों फोन पर अक्सर बातें किया करते थे और इसी बीच दोनो में प्रेम संबंध बन गया. इस दौरान लड़के ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया. आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी ले लिए थे।

इस किशोर को जब भी शादी के लिए कहती तो उसे वो अक्सर टाल देता था. बाद में लड़के ने महिला से पीछा छुड़ाने एक मनगढ़ंत कहानी बना ली. किशोर के पास जब भी महिला फोन करती तो वो खुद को आरोपी का छोटा भाई बताकर महिला से बात करता था और उसने महिला को बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई है।

परेशान होकर की शिकायत
शिकायत के मुताबिक बाद में जब पीड़िता को उसके जिंदा होने की जानकारी लगी तो पीड़िता उसके पास पहुंची और उसे शादी करने को कहा कि जिस पर लड़के ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत थाने में की. बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
 



Share

Leave a Reply