नाबालिक ने कलाई काटकर की आत्महत्या, जाने क्या थी वजह....
सुकमा : जिले के तोंगपाल में सोशल मीडिया स्नेक वीडियो पर अपनी ही वीडियो वायरल होता देख आत्मग्लानि वश माता-पिता काम से जब घर से बाहर गये तब घर में कोई नही होने पर नाबालिक प्रियंका ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोंगपाल के दिलीप मंडल की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका अपनी दो सहेलियों के साथ स्नेक वीडियो पर अपनी वीडियो बनाई जो वाइरल हो गई। स्थानिय लोगों के बताए अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद आत्मग्लानि वश उसने यह कदम उठाया व अपने हाथ की कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली। उसने जब यह कदम उठाया उस वक्त उसकी मां कपड़े धोने घर से बाहर गई हुई थी, व पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।




