बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस इलाके में फिर हुआ नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर | राजधानी रायपुर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है । खबर है कि राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है साथ ही युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी है | मामले की जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय सेमरन मसीह ने अमलीडीह निवासी 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार कर किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने कई दफा नाबालिक को डरा-धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल नाबालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।




