बदमाशों ने की पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई , CCTV फुटेज वायरल
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 3 बदमाशों ने मिलकर सरेआम लाठी और लोहे की रॉड से पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और फरार हो गए. अब इस पूरे वारदात का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.बता दें कि बीती रात 3 बदमाशों ने नेहरू नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप में जाकर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की.
बदमाशों ने लाठी और रॉड से पेट्रोल कर्मी से मारपीट की है. जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है. पेट्रोल पम्प कर्मी के मुताबिक तीनों बदमाश लूटपाट की नियत से आए थे. पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने मारपीट के साथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार जिस जगह घटना घटी उसके पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कलेक्टोरेट ऑफिस और सांसद निवास भी है.




