बड़ी खबर रायपुर: घर में खाना खाने आये मितानीन के पति ने महिला का हाथ-बांह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास
रायपुर। घर खाना खाने आए मितानीन के पति ने अकेली देखकर महिला का हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा निवासी पीडि़ता 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 3 सितंबर को प्रार्थिया के यहां खाना खाने मितानीन का पति चंदू पटेल आया था। पीडि़ता को अकेली देख आरोपी उसका हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने की कोशिश करने लगा। जिस पर महिला ने विरोध किया तब वह उसके साथ मारपीट करने लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क,354ख,323 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




