CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत.. गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम किया

मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत.. गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम किया
Share

 छत्तीसगढ़: दुर्ग में गुरुवार दोपहर ट्रांजिट मिक्सर मशीन वाहन ने 9वीं क्लास की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे जाम कर दिया। खबर लिखे जाने जाम जारी है। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

छात्रा खुशी साहू - फाइल फोटो

छात्रा खुशी साहू – फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक, जंजगिरी हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं की छात्रा खुशी साहू (15) पुत्री पिता महेंद्र साहू उरला स्थित अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर 12 बजे के करीब वह साइकिल से जैसे ही जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची उसे ट्रांजिट मिक्सर मशीन ने टक्कर मार दी। छात्रा सड़क पर गिरी तो मिक्सर मशीन वाहन छात्रा के ऊपर से गुजर गया।

पुलिस गुस्साए परिजनों को समझाती हुई

पुलिस गुस्साए परिजनों को समझाती हुई

हादसा होते देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मिक्सर वाहन रुकवा लिया और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी छावनी और सीएसपी भिलाई नगर सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। अफसर लोगों को सड़क से हटने और जाम खुलवाने के लिए मनाने में लगी है, लेकिन लोग हट नहीं रहे। लोग वहां परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

चक्का जाम करते लोग व मौजूद भीड़

चक्का जाम करते लोग व मौजूद भीड़

रायपुर से भिलाई तीन तक लगी वाहनों की लाइन
दुर्घटना स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे से चक्का जाम है। इसके चलते रायपुर की तरफ कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे और दुर्ग की तरफ भिलाई तीन तक वहानों की लंबी लाइन लग गई है। यदि जल्द चक्का जाम नहीं खुला तो वाहनों की लाइन रायपुर और दुर्ग शहर को भी टच कर जाएगी। हालांकि मौके पर लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच मान मनौवल का दौर जारी है।

चक्का जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार

चक्का जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार



Share

Leave a Reply