BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विधायक और जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमित कार्यकर्ता के संपर्क में आने के बाद खुद को रखा होम आइसोलेशन में, जाने कहा की है ये खबर

विधायक और जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमित कार्यकर्ता के संपर्क में आने के बाद खुद को रखा होम आइसोलेशन में, जाने कहा की है ये खबर
Share

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में पाली तानाखार क्षेत्र से विधायक और जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमित कार्यकर्ता के संपर्क में आने के बाद खुद को मंगलवार से होम आइसोलेशन में रख लिया है। इस बीच छत्तीसगढ़ में कोरोना हॉटस्पॉट बन चुके कटघोरा में दो नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही कटघोरा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है जबकि कोरबा जिले में यह संख्या 25 हो गई है।

विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा ने फोन पर बताया कि वे एक अप्रेल को कटघोरा के कार्यकर्ता से मिले थे। 7 अप्रैल को कार्यकर्ता की कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया था लेकिन दोबारा जांच कराने पर 12 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। कटघोरा के इस कांग्रेस कार्यकर्ता को संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ विभाग ने पिछले एक पखवाड़े में उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान मंगलवार को कोरोना हॉटस्पॉट कटघोरा में 2 नए मरीजों का पता चला है जिसमें एक महिला भी शामिल है। 
 


Share

Leave a Reply