CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधायक चंद्राकर ने खाद सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ जताया विरोध

विधायक चंद्राकर ने खाद सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ जताया विरोध
Share

महासमुंद। केंद्र सरकार से खाद के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज शनिवार को विधायक की अगुवाई में कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार अपने इन फैसलों की बदौलत कृषि क्षेत्र में काॅरपोरेट घरानों का दखल बढ़ाने का ही प्रयास कर रही है। जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज शनिवार को खाद, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था। जिस पर संसदीय सचिव निवास में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध जताया।


उन्होंने कहा कि इफको से खाद के दामों में हुई वृद्धि पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में निजीकरण का रास्ता खोल रही है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है, दूसरी तरफ किसानों की फसल में लगने वाली लागत को बढ़ा रही है। अब खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने किसानों पर एक और चोट कर दी है। कोरोना संकट काल के बीच किसानों के सामने एक नई आफत आ गई है। इफको इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड ने खाद के दाम बढ़ा दिए हैं। कोरोना काल में पहले से ही आर्थिक तंगहाली झेल रहे किसानों को खाद की बढ़ी कीमतों ने परेशानी में डाल दिया है। केंद्र सरकार के इन विनाशकारी कदमों की वजह से किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। इसी तरह पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दाउलाल चंद्राकर, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू भी तख्ती लेकर केंद्र सरकार से बढ़ाई गई कीमतों को लेकर विरोध जताया।



Share

Leave a Reply