CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ : विधायक चंद्राकर के भतीजे की दिनदहाड़े दुकान में घुस कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ : विधायक चंद्राकर के भतीजे की दिनदहाड़े दुकान में घुस कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Share

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कांग्रेस नेता के भतीजे की दिनदहाड़े हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है | खबर मिली है कि महासमुंद में दिनदहाड़े एक व्यापारी की उसके दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक युवक का नाम संदीप चंद्राकर था जो जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का भतीजा था।

जानकारी के मुताबिक घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। आज सुबह 11 बजे संदीप चंद्राकर सूखा नदी स्थित अपनी मछली की दुकान में था। इस दौरान नरहरि राजवंशी वहां पहुंचा और मछली के ठेके को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी ने धारदार हथियार से संदीप चंद्राकर पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

इधर हत्या की इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर अवस्था मे संदीप को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी नरहरी राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस सनसनीखेज मर्डर के बाद पूरे महासमुंद जिले में हड़कंप मच गया है।

 

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी नरहरि सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुताबिक मृतक का ठेका, मछली कारोबार सहित अन्य काम था। ठेका के पैसे लेनदेने की वजह से ही विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से ये वारदात हुई है।



Share

Leave a Reply