विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने देवेंद्र नगर के विभिन्न सेक्टरों में लोगों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने लगभग 47.लाख रुपये के लागत से डामरीकरण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस दौरान देवेंद्र नगर के नागरिक मनोज अग्रवाल,अभिषेक गांधी,अनूप वर्मा,विजय मालू, मोतीराम डूडवानी, महेश सोमानी, राजेंद्र जैन पालीवाल, संजय सोनी, दलजीत चावला, सेवक यादव, हर्षित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




