BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेलवे कमीशन वेंडर्स की समस्या को लेकर डीआरएम से विधायक विकास उपाध्याय ने की मुलाकात

रेलवे कमीशन वेंडर्स की समस्या को लेकर डीआरएम से विधायक विकास उपाध्याय ने की मुलाकात
Share

रायपुर | लॉकडाउन में लंबे समय से बेरोजगारी काट रहे रेलवे कमीशन वेंडर्स एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों की समस्या को लेकर आज रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि उईके ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। डीआरएम ने भी समस्या पर त्वरित कदम उठाने तथा वेंडरहित में रेलवे मंडल द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। 

ज्ञात हो कि देशभर में लॉकडाउन के चलते यात्री टे्रन सेवा भी पूरी तरह से बंद है। इसके चलते रायपुर में काम करने वाले रेलवे वेंडर्स के समक्ष भूखमरी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ रेलवे कमीशन वेंडर्स एसोसिएशन रायपुर के प्रतिनिधि मंडल इसके पूर्व भी रेलवे प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके थे। लेकिन रेलवे प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद आज रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय नें वेंडर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक एसएस गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि उईके भी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। डीआरएम श्री गुप्ता ने लॉक डाउन के दौरान उत्पन्न स्थिति व वेंडरो की बेरोजगारी एवं ठेकेदार के द्वारा लाइसेंस फ़ीस जमा नहीं किये जाने के संबंध में वेंडरहित में जो भी उचित होगा, निर्णय लिए जाने का तथा स्थानीय रेल प्रशासन से मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे अपनी ओर से ठेकेदारों को लाइसेंस फीस जमा करने के लिए कहेगी। विधायक श्री उपाध्याय के साथ डीआरएम से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष ऋषि कुमार उइके, सचिव राजेश देवांगन, उपाध्याय आनंद दुबे, संतोष सिन्हा, विजय यादव, अजय यादव, बलराम सारथी, देवेश अग्रवाल, दशरथ साहू, भरत साहू आदि शामिल थे। 
 


Share

Leave a Reply