विधायक विकास उपाध्याय ने यातायात सिपाहियों का आभार जताते हुए छाता, गमछा, पानी की बोतल की भेंट
रायपुर, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विधायक विकास उपाध्याय ने यातायात के जवानों को छाता, गमछा और पानी बोतल भेंट कर उनका आभार जताया।
विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारे शास्त्रों में अक्षय तृतीया से गर्मी और बढऩे का उल्लेख किया गया है। इतने भीषण गर्मी और कोरोना वायरस के चलते देशभर में जारी लॉक डाउन के दौरान भी यातायात के सिपाही पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लॉक डाउन में भी हमारे राजधानी रायपुर के यातायात पुलिसकर्मी निर्भीक होकर अलग-अलग चौक चौराहों पर आम जनता की सेवा में शहर की यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। जैसा कि शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय तृतीया के दिन से गर्मी में बढ़ोत्तरी होती हैं।

अत: इन पुलिसकर्मियों को धूप और भीषण गर्मी से बचाने के लिए हमारी ओर से भी प्रयास होना चाहिए। विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि अभी कोरोना वायरस के चलतेे लॉक डाउन हो या फि र भीषण गर्मी में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में शहर की यातायात व्यवस्था संभालने की बात हो। हमारे यातायात पुलिस के जाबांज सिपाही निर्भीक होकर लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। ये जाबांज सिपाही कोरोना वायरस के प्रभाव में भी बिना किसी भय के दिन-रात अपनी सेवा शहरवासियों को प्रदान कर रहे हैं, इन यातायात पुलिसकर्मियों पर हमें गर्व हैं।




