BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विधायक विकास उपाध्याय ने हर वार्ड में मास्क वितरण का उठाया बीड़ा, खुद निकले लोगों को मास्क बाँटने

विधायक विकास उपाध्याय ने हर वार्ड में मास्क वितरण का उठाया बीड़ा, खुद निकले लोगों को मास्क बाँटने
Share

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐतिहासिक निर्णय से सभी प्रभावित, कोरोना के खिलाफ बेहतर लड़ाई लड़ रहा छत्तीसगढ़
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आमजनों के साथ गणमान्य नागरिकों के घर-घर विधायक ने दी दस्तक
आमजनों को मास्क की अनिवार्यता से कराया अवगत

रायपुर । कोरोना संक्रमण की खतरे के बीच रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक घर तक मास्क पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में आज सुबह उन्होंने आमजनों के साथ ही गणमान्य नागरिकों के घरों में दस्तक दी और उन्हें मास्क वितरित किया।


विधायक श्री उपाध्याय ने आज सुबह रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर, साइंस कॉलेज परिसर पहुंचकर कुलपति केशरी लाल वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ.गिरिशकान्त पांडेय एवं वार्ड की जनता को अपने हाथों से मास्क वितरित किया। विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है उससे सभी प्रभावित है। कोरोना के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के चलते आज विजय श्री के निकट खड़ा हो गया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे है। यह मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच थी कि अपने प्रदेश को अपनी जनता को किस तरह कोरोना नामक बीमारी से बचाया जाए। उनकी दूरगामी सोच के कारण ही आज छत्तीसगढ़ सुरक्षित राज्य बना हुआ है।

विधायक विकास उपाध्याय ने आज कुलपति, रजिस्ट्रार के साथ ही भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, रेलवे चीफ ऑफि सर इंचार्ज राजेश खरे के घर में भी दस्तक दी और उन्हें मास्क का पैकेट सौंपा। इसके अलावा वार्डों में प्रत्येक घरों में दस्तक देकर आमजनों को भी मास्क पैकेट का वितरण किया। उन्होंने आमजनों को जागरूक कर मास्क की अनिवार्यता बताई। विधायक श्री उपाध्याय ने बताया कि उनके द्वारा बांटा जा रहा मास्क खादी के कपड़ों से बना हुआ है और प्रत्येक परिवार को चार मास्क दिया जा रहा है। उनके अलावा उनकी टीम में शामिल कोरोना वालेंटियर, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वार्ड में एवं हर घरों में मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक कर मास्क की अनिवार्यता बताई जा रही है।

 



Share

Leave a Reply