राजधानी रायपुर के पार्थिवी प्रोविंस के पास परीक्षा देने आये छात्र के स्कूटी से मोबाइल व एटीएम चोरी, चोरी ने ATM से निकाले 30 हजार रुपये
रायपुर | परीक्षा देने आये व्यक्ति के स्कूटी से मोबाइल व एटीएम चोरी कर चोर ने निकाल लिया 30 हजार रुपये,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर, 26 सितंबर (आरएनएस)। राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोना में परीक्षा देने आए व्यक्ति की स्कूटी से एटीएम कार्ड व 2 नग मोबाइल चोरी कर किसी ने एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपये निकाल लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर निवासी 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ स्कूटी से शनिवार को शाम 5 बजे रायपुर सरोना पार्थिवी प्रोविंस के पास आरआरबी की परीक्षा देने के लिए आया था। उसी दौरान उक्त वाहन को पर्किग स्थल में खड़ी कर वाहन के डिक्की में वह अपना एमआई मोबाईल जिसमें जिओ कंपनी का 8102033332 सीम लगी है एवं एटीएम कार्ड जो उसके मां के नाम से है तथा आधार कार्ड,पेन कार्ड एवं अपने दोस्त गौतम कुमार का सैमसंग ग्लैक्सी मोंबईल डिक्की अंदर रखकर परीक्षा हाल में दोस्त गौतम के साथ चला गया। परीक्षा देकर वापस निकला तब स्कूटी की डिक्की में दोनो मोबईल एवं एटीएम कार्ड को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया था। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दिया। तब पता चला कि उसकी मां के खाते से चोर ने एटीएम से 30 हजार रुपये निकाल लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।




