पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा हाल के बाहर रखा मोबाईल चोरी, मामला दर्ज
रायपुर | परीक्षा हाल के बाहर रखा मोबाईल फोन किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडपार पलारी बलौदाबाजार निवासी दीनेश कुमार साहु 23 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि 16 जनवरी सुबह 11 बजे रविशंकर विश्वविद्यालय भौतिक विभाग प्रार्थी परीक्षा देने आया था।
परीक्षा देते समय पीडि़त ने अपना सेमसंग कंपनी का मोबाईल कीमत 20 हजार रुपये को परीक्षा हाल के बाहर रख दिया था। जब वापस आया तब मोबाईल नही मिला। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




