CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोदी ने देश को फिर निराश किया- कांग्रेस

 मोदी ने देश को फिर निराश किया- कांग्रेस
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतत: चुनाव प्रचार खत्म होते होते देश को संबोधित करने और देशवासियों के साथ खड़े होने का भाषण देने की औपचारिकता निभा ली। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को निराश किया।  उन्होंने कहा कि यह लग रहा था कि जरूरतमंदों तक रेम्सडीवीर कैसे पहुंचेगी टीकाकरण की घोषणा के बाद सब को कैसे टीका मिलेगा यह प्रधानमंत्री बताएंगे टीकाकरण की व्यवस्थाएं कैसे होंगी इस पर प्रधानमंत्री देश से कुछ कहेंगें, देश की बिगड़ती स्थिति पर प्रधानमंत्री से ठोस बातों की अपेक्षा आज पूरे देश को थी लेकिन मोदी ने देश को फिर से निराश किया। आज विश्व में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई है और सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले भारत में आए हैं इस पर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ कहने और कुछ  करने की अपेक्षा थी लेकिन कुछ भी ठोस कांक्रीट कहने के बजाय प्रधानमंत्री ने आज के भाषण में सिर्फ हवा हवाई बातें की। प्रधानमंत्री ने देश से करोना से लडऩे की कार्य योजना के बारे में कोई बात नहीं की । मोदी ने अपने संबोधन में आज देश को फिर से निराश किया है।  उन्होंने कहा कि करोना से लड़ाई पर कोरी लफ्फाजी करने और देश को निराश करने के साथ-साथ मोदी ने एक और मामले में आज देश को निराश किया । ताली थाली बजाने बत्ती बंद करने और बालकनी से मोबाइल की लाइट जलाने जैसी बेतुकी बात भी आज नहीं की। मोदी ने ऐसी बात ना करके अपने आप को बचा लिया क्योंकि पूरे देश में मोदी के खिलाफ गुस्सा उमड़ रहा है और अगर मोदी ऐसी कोई बात आज करते तो इसकी तीखी प्रतिक्रिया पूरे देश में होती।


Share

Leave a Reply