CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोदी सरकार अपनी तानाशाहीपूर्ण हठधर्मिता छोड़े और हमारे अन्नदाता धरती पुत्रों की भावनाओ का सम्मान करे : आप

मोदी सरकार अपनी तानाशाहीपूर्ण हठधर्मिता छोड़े और हमारे अन्नदाता धरती पुत्रों की भावनाओ का सम्मान करे : आप
Share

रायपुर | केंद्र सरकार  देश की किसानों के जन भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व  हमारे अन्नदाता किसान साथियों को नक्सली, आतंकवादी आदि कहना बंद करे अपने हक लिए लड़ रहे किसान परिवारों पर पुलिस गोली से हत्या करना बंद करे
 
आम आदमी पार्टी देश के सभी सम्मानित किसान भाइयों और उनके परिवार के  साथ है , जो विगत 6 माह से  केंद्र सरकार  द्वारा कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर थोपे गये  काले किसान बिल का संवैधानिक तरीके से विरोध कर रहे हैं। कई सौ किसान अपने प्राण की आहुति दी है, किन्तु केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता और तानाशाह रवैय्ये पर अड़ी हुई है।
 
 केन्द्र सरकार हमारे किसान भाइयों की जायज माँग को सुनना तक बंद कर दी है उल्टा उनके विरुद्ध तमाम षड्यंत्रकारी हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। हमारे प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के नियम कायदा तोड़कर थाना पहुँच जाते हैं किंतु विगत 6 माह से सड़क पर बैठे किसानों की आवाज के लिए केन्द्र सरकार से बात तक नहीं करते।
 
किसान आंदोलन का आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी समर्थन करती है जिसके तहत सभी जिला मुख्यालय में आज 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा के दिन शांतिपूर्ण तरीके से देश व्यापी किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए वर्चुअल प्रदर्शन करने का आव्हान किया है।
 
आम आदमी पार्टी आपके माध्यम से केन्द्र से माँग करती है कि  हमारे देश के अन्नदाता किसानों के जायज माँग को स्वीकार करते हुए अविलम्ब तीनों किसान कानून को रद्द करे और किसानों को विश्वास में लेकर उनसे चर्चा परिचर्चा कर उनके हितों  को सम्पूर्ण प्राथमिकता देते हुए नया किसान बिल लेकर आये और कानून बनाये।
                                  

 



Share

Leave a Reply