CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोदी के ध्यान में भगवान नहीं, सिर्फ़ मतदान है : कांग्रेस

मोदी के ध्यान में भगवान नहीं, सिर्फ़ मतदान है : कांग्रेस
Share

 रायपुर। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को प्रभावित करने की अपनी आख़री कोशिश के तौर पर मीडिया और प्रचार प्रसार के तमाम संसाधन लेकर ध्यान लगाने की नौटंकी की योजना बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 6 चरणों के मतदान के बाद सत्ता से बेदख़ल हो रहे नरेंद्र मोदी जनता की आँखों में धूल झोंकने की जितनी कोशिश कर रहे हैं, उनकी हर कोशिश उन्हें जनता की नज़रों से उतना ही गिराती जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीएम मोदी ध्यान ही करना है, तो इन मुद्दों का ध्यान कीजिए। मध्यप्रदेश में  BJP  नेताओं ने दलित बेटी का यौन शोषण कर उसकी और उसके परिवार की सिलसिलेवार हत्या कर दी, आपको इसका ध्यान कब आयेगा? उत्तर प्रदेश में आपके मंत्री के बेटे ने 9 किसानों को थार से कुचलकर मार दिया, आपको इसका ध्यान कब आयेगा? दिल्ली बॉर्डर पर 700 से अधिक किसान आंदोलन करते करते मर गए, आपको इसका ध्यान आया कभी? दिल्ली में खिलाड़ी बेटियाँ न्याय की गुहार लगाकर प्रदर्शन करती रहीं, आप  BJP  के बलात्कारी सांसद को बचाते रहे, कुछ ध्यान है? मध्यप्रदेश के सीधी जिले में  BJP  नेता ने आदिवासी युवक के मुँह पर पेशाब की, शायद आपके ध्यान में यह मुद्दा आया ही न हो। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के कृत्यों से पूरा देश शर्मिंदा हुआ, आप जब ध्यान लगाओगे तो सबसे पहले वही पीड़िता की आत्मा आपसे सवाल करती नज़र आयेगी। हर प्रदेश में भर्ती और पेपर लीक घोटाले हुये, आपके ध्यान में इससे निपटने की कोई योजना कभी नहीं आई ? क्यों ? कोविड से 50 लाख से अधिक मौतें हुई, आपने आँकड़े छिपाकर ध्यान भटकाने का काम किया, लोग मरते रहे और आप ताली और थाली बजवाकर ध्यान भटकाते रहे। बेरोज़गारी ने 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन आपने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। आप हिन्दू मुसलमान की राजनीति करते रहे, देश के लोग बेरोज़गार मरते रहे। महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है, आप इस पर ध्यान देने की बजाय ध्यान करने की नौटंकी कर रहे हैं। कभी ग़रीबों का घर कैसे चलता है, इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? देश का व्यापारी जीएसटी के खेल में उलझ कर रह गया, आप अपने दो मित्रों पर ध्यान देते रहे। जनता बिलखती रही, आप मित्रों को हंसाते रहे।



Share

Leave a Reply