प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विट कर दी जानकारी
रायपुर | प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुई थी। वह भोपाल में रहती थीं।
जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली । मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा- मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं, वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। जीवन के लिए उसका उत्साह संक्रामक था और उसकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। शांति।
My elder sister Pinky Didi was an epitome of grace, intelligence & strength; she was an inspiration & support in the truest sense. Her zest for life was infectious & her spirit refused to die down even when she battled cancer. Your memories will stay with me forever. Om Shanti! pic.twitter.com/UNkvtNRAlZ
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) June 29, 2020




