CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को 13 दिन न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, 3 फरवरी को अगली सुनवाई

 मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को 13 दिन न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, 3 फरवरी को अगली सुनवाई
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरोपी बनाए गए नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक रिमांड पर 3 फरवरी तक जेल भेज दिया है। बता दें कि कस्टोडियल डिमांड खत्म होने पर ईडी ने दोनों आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

 ईडी के अधिवक्ता धीरेंद्र नंदे ने बताया कि ईडी ने नितिन और अमित से लंबी पूछताछ कर ली है। फिलहाल कोई नया तथ्य या इनपुट नहीं मिला है। इस वजह से पूछताछ की जरूरत नहीं है। अब तक की पूछताछ के दौरान जो अहम जानकारी मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

ईडी के अनुसार महादेव सट्टेबाजी केस में दोनों अरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ नए नाम सामने आए हैं। जिसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। जल्द ही महादेव सट्टा ऐप मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

बता दें कि नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को ईडी 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दो बार ईडी को दोनों आरोपियों की रिमांड मिल चुकी थी। इन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। विदेशी कंपनियों में शेयर होल्डर भी है। जांच में अब तक ईडी को ढाई करोड़ रुपए का हिसाब दिखा है।



Share

Leave a Reply