CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राज्य में मानसून सक्रिय: राजधानी समेत कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

   राज्य में मानसून सक्रिय: राजधानी समेत कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को ?दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शाम को झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर अन्य जिलों में भी बारिश हुई। वहीं आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

प्रदेश के उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश के हालात बन रहेंगे। इधर सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर जि़लों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी हुआ है।


Share

Leave a Reply