CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस आज रणनीति बनायेगी। आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा सत्र को लेकर लंबी चर्चा होगी। कांग्रेस महतारी वंदन, बेरोजगारी भत्ता, 500 रुपये में सिलेंडर, नक्सल समस्या और डायरिया-मलेरिया से मौत के अलावे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।

26 जुलाई तक सत्र चलना है, लिहाजा, कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र छोटा होने के बाद भी पूरे दमखम से सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ कांग्रेस सरकार के समय बनी योजनाओं का नाम बदले जाने को लेकर भी पार्टी के विधायक सरकार को घेरते नजर आएंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे।

बलौदाबाजार हिंसा में हुई गिरफ्तारी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने घेराबंदी की तैयारी की है। वहीं आरंग में हुई मॉब लिंचिंग का मुद्दा भी सदन में गूंज सकता है।  महतारी वंदन योजना, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठानों को बंद करने, समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा के आसार हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये भी तय होगा कि कौन सदस्य किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा।

 


Share

Leave a Reply