छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र इस दिन से होगा प्रारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से प्रारंभ होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार मानसून सत्र की 6 बैठके होगी। जिसमें विधायकों द्वारा लगाए गए तारांकित अतारांकित एवं शून्य काल में पूछे जाने वाले प्रश्नों का सत्ता पक्ष द्वारा जवाब दिया जाएगा। इधर विपक्ष भी मानसून सत्र में ज्वलंतशील मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। मानसून सत्र क्रमश: 27 जुलाई से प्रारंभ होकर 2 अगस्त तक चलेगा।




